मनरेगा की मजदूरी कितनी है mgnrega ki majduri kitni hai : मनरेगा, जिसे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के रूप में भी जाना जाता है, एक सरकारी योजना है जो जॉब कार्ड धारकों को प्रति वित्तीय वर्ष में 100 दिनों तक गारंटीकृत रोजगार प्रदान करता है। यह योजना सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों सहित पूरे भारत में उपलब्ध है। दैनिक मजदूरी की राशि ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित की जाती है. प्रतिदिन की मजदूरी एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न हो सकती है।
अधिकांश MGNREGA जॉब कार्ड धारक अपनी दैनिक मजदूरी कितनी मिलती है इसके बारे में नहीं जानते है, जिससे कार्य दिनों तक उन्हें किये गये कार्यो के लिए कितना पैसा मिलना है, इसकी गणना नहीं कर पाते है। इसे दूर करने के लिए मनरेगा कार्यक्रम के तहत किए गए काम की मजदूरी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाती है। योजना के तहत मनरेगा की मजदूरी कितनी है यह जानना बहुत जरुरी है। सहायता के लिए, नीचे दी गई टेबल में हमने स्टेट वाइज मजदूरी की जानकारी प्रदान की है। अपने राज्य की दैनिक मजदूरी जानने के लिए नीचे दी गई लिस्ट को चेक करें।
मनरेगा की मजदूरी कितनी है 2023
राज्य/संघ राज्य का नाम | प्रतिदिन मजदूरी की दर रुपयों में |
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | 237.00 रु |
Assam (असम) | 213.00 रु |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | 205.00 रु |
Bihar (बिहार) | 194.00 रु |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | 190.00 रु |
Gujarat (गुजरात) | 224.00 रु |
Haryana (हरियाणा) | 309.00 रु |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | गैर अनुसूचित क्षेत्र – 198.00 रु अनुसूचित जनजातीय क्षेत्र – 248.00 रु |
Jammu And Kashmir (जम्मू और कश्मीर) | 204.00 रु |
Jharkhand (झारखंड) | 194.00 रु |
Kerla (केरल) | 291.00 रु |
Karnataka (कर्नाटक) | 275.00 रु |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | 238.00 रु |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | 190.00 रु |
Manipur (मणिपुर) | 238.00 रु |
Meghalaya (मेघालय) | 203.00 रु |
Mizoram (मिजोरम) | 225.00 रु |
Nagaland (नागालैंड) | 205.00 रु |
Odisha (उड़ीसा) | 207.00 रु |
Punjab (पंजाब) | 263.00 रु |
Rajasthan (राजस्थान) | 220.00 रु |
Sikkim (सिक्किम) | 205.00 रु |
Tamil Nadu (तमिल नाडू) | 256.00 रु |
Tripura (त्रिपुरा) | 205.00 रु |
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) | 201.00 रु |
Uttrakhand (उत्तराखंड) | 201.00 रु |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) | 204.00 रु |
Andaman And Nicobar (अंडमान और निकोबार) | अंडमान जिला – 267.00 रु निकोबार जिला – 282.00 रु |
Dadra & Nagar Haveli (दादर और नगर हवेली) | 258.00 रु |
Daman & Diu (दमन और दिउ) | 227.00 रु |
Lakshadweep (लक्षद्वीप) | 266.00 रु |
Puducherry (पुडुचेरी) | 256.00 रु |
Telangana (तेलंगाना) | 237.00 रु |
Goa (गोवा) | 280.00 रु |
Source – Wage rate under Mahatma Gandhi NREGA
नरेगा में मेट की मजदूरी कितनी है ?
आपको बता दें, कि नरेगा में मेट की मजदूरी उतनी ही होती है, जितनी मनरेगा में कार्य करने वालें जॉब कार्ड धारक की होती है. उदाहरण के तौर पर, बिहार में नरेगा मेट की मजदूरी 194.00 रूपये है। इसी तरह छत्तीसगढ़ में नरेगा मेट की मजदूरी 190.00 रूपये है। अलग अलग राज्यों में नरेगा मेट की मजदूरी अलग अलग होती सकती है। विस्तार से जाननें के लिए आप सभी राज्यों का प्रतिदिन मजदूरी की दर टेबल में देख सकते है।
सारांश –
मनरेगा मजदूरी उत्तर प्रदेश में 201 रूपये है, वही बिहार में 194.00 रु दैनिक मजदूरी है। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग मजदूरी निर्धारित की है। आप जिस भी राज्य से हो उपर दी गई टेबल में अपना राज्य खोजें और उसके सामने 1 दिन की मजदूरी चेक करें।
सामान्य प्रश्न (FAQ)
मनरेगा की 1 दिन की सैलरी कितनी है ?
मनरेगा की 1 दिन की सैलरी अलग अलग राज्यों की अलग अलग सैलरी है, जैसे कि राजस्थान में ये 220 रूपये, आंध्र प्रदेश में 237.00 रु, मध्य प्रदेश में 190.00 रु है।
मनरेगा में कितने दिनों का रोजगार दिया जाता है ?
मनरेगा के तहत जॉब कार्ड धारक को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। हालांकि 100 दिन पूरे करने वालें मजदूरों को आवश्यकता के अनुसार रोजगार बढ़ाया भी जाता है। नरेगा योजना के लाभार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान कर विशेष ट्रेनिंग दी जाती है।
मनरेगा में कितने घंटे काम करना पड़ता है ?
मनरेगा योजना के तहत काम करने के 6 से 8 घंटे है, लेकिन यह समय काम करने के उपर निर्भर है, जैसे कि आप यदि एक तालाब गहरीकरण का कार्य मिलता है तो जितनी जल्दी आप पूरा कर लेगें वो आपके उपर है। कुल मिलकर काम करने का समय कम या ज्यादा भी हो सकता है।
मनरेगा की मजदूरी कितनी है, इसकी जानकारी हमने इस लेख में दी गई है। सभी राज्यों के जॉब कार्ड धारक अब नरेगा में 1 दिन का कितना पैसा मिलता है? इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हम आशा करते है कि यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी सबित हुई होगी.
प्यारे मित्रों, इस वेबसाइट पर आपको मनरेगा योजना से सबंधित जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध है. अगर आप एक जॉब कार्डधारी है तो यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी है. हम आपसे अनुरोध करते है कि आप इस जानकारी को ज्यादा लोगो तक साझा करें. मनरेगा से सबंधित नई नई अपडेट के लिए आप गूगल पर “jobcardonline.in” सर्च करके यहाँ पर आ सकते है। धन्यवाद !