जॉब कार्ड में अपना नाम कैसे देखें job card me apna naam kaise dekhe : मनरेगा कार्यक्रम के तहत काम करने के लिए जॉब कार्ड होना अनिवार्य है। ये जॉब कार्ड पात्र परिवारों को वितरित किए जाते हैं जिन्होंने नरेगा कार्यक्रम में रुचि दिखाई है। जॉब कार्ड प्राप्त करने पर, व्यक्ति को उनकी ग्राम पंचायत के भीतर 100 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाती है। जिन लोगों को आपकी ग्राम पंचायत में जॉब कार्ड प्राप्त हुए हैं, उनकी सूची आसानी से घर बैठे देखी जा सकती है।
भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जॉब कार्ड से संबंधित सेवाओं का लाभ उठानें के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया है। जिससे कोई भी व्यक्ति घर बैठे नई जॉब कार्ड सूची में नाम चेक कर सकते है। हालाँकि, बहुत से लोगों को अपना नाम चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में पता नहीं हो होता है। जॉब कार्ड में अपना नाम कैसे देखें ? इसके बारे में यहाँ स्टेप by स्टेप बता रहे है, आइये जानते है।
जॉब कार्ड में अपना नाम कैसे देखें ऑनलाइन ?
स्टेप-1 जॉब कार्ड की अधिकारिक वेबसाइट ओपन करें
जॉब कार्ड में अपना नाम देखने के लिए आपको अधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है। इसके अलावा आप गूगल सर्च बॉक्स में nrega.nic.in टाइप करके भी जा सकते है। आपकी सुविधा के लिए यहाँ हमनें डायरेक्ट लिंक दिया है, लिंक पर क्लिक करके भी ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते है – लिंक
स्टेप-2 Job Card विकल्प को सेलेक्ट करें
नरेगा की वेबसाइट खुल जाने के बाद, जॉब कार्ड से सम्बंधित रिपोर्ट निकालने का अलग – अलग विकल्प मिलेगें। ग्राम पंचायत मनरेगा की जानकारी चेक करने आपको, “Generate Report – Job Card” विकल्प का चुनाव करें।

स्टेप-3 इसके बाद अपने राज्य का नाम चुनें
अब आपके सामने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के नाम की लिस्ट दिखाई देगीं। इसमें आपको अपने राज्य का नाम खोजें और उसे सेलेक्ट करें।

स्टेप-4 जिला, ब्लॉक और पंचायत का नाम चुनें
राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद आपको सबसे पहले financial year 2023-23 सेलेक्ट करें और फिर अपने जिलें का नाम, ब्लॉक और फिर ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करें। इसके बाद Proceed बटन का चुनाव करें।

स्टेप-5 Job Card/Employment Register को चुनें
नरेगा जॉब कार्ड रिपोर्ट देखनें के लिए यहाँ आपको R1.Job Card Registration विकल्प में जाकर Job Card / Employement Register का चुनाव करें।

स्टेप-6 जॉब कार्ड में अपना नाम देखें
जैसे ही आप “Job Card / Employement Register” विकल्प पर क्लिक करते है तो आपके सामने एक लिस्ट ओपन होगी, जिसमे आप अपना नाम खोजकर नरेगा सूची में अपना नाम देख सकते है।

सारांश –
जॉब कार्ड में अपना नाम देखने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट nrega.nic.in ओपन कर लेनी है। और फिर Job card के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद राज्य का नाम, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करें। उसके बाद Employement Register के विकल्प पर क्लिक करके ग्राम पंचायत मनरेगा लिस्ट में आप अपना नाम देख सकते है।
जॉब कार्ड में ऑनलाइन नाम देखने का राज्यवार लिंक
जॉब कार्ड में अपना नाम कैसे देखें? इसके बारे में हमनें उपर बताया है। इसी तरह आप अन्य राज्यों का भी चेक कर सकते है। यहाँ नीचे एक टेबल दी गई है जिसमे हमने राज्य का नाम एवं नरेगा सूची में अपना नाम देखने के लिंक दिए हुए है। अपने राज्य का चुनाव करके दी गई लिंक पर क्लिक करें।
राज्य का नाम | जॉब कार्ड में नाम देखें |
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | – |
Assam (असम) | – |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | – |
Bihar (बिहार) | – |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | – |
Delhi (दिल्ली) | – |
Gujarat (गुजरात) | – |
Goa (गोवा) | – |
Haryana (हरियाणा) | – |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | – |
Jharkhand (झारखंड) | – |
Kerla (केरल) | – |
Karnataka (कर्नाटक) | – |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | – |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | – |
Manipur (मणिपुर) | – |
Meghalaya (मेघालय) | – |
Mizoram (मिजोरम) | – |
Nagaland (नागालैंड) | – |
Odisha (उड़ीसा) | – |
Punjab (पंजाब) | – |
Rajasthan (राजस्थान) | – |
Sikkim (सिक्किम) | – |
Tamil Nadu (तमिल नाडू) | – |
Telangana (तेलंगाना) | – |
Tripura (त्रिपुरा) | – |
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) | – |
Uttrakhand (उत्तराखंड) | – |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) | – |
जॉब कार्ड में अपना नाम कैसे देखें, इसकी जानकारी आपको स्टेप by Step इस लेख में दी गई है। उपर दिए गये चरणों को फॉलो करके, कोई भी जॉब कार्ड धारक घर बैठे आसानी से ऑनलाइन पंचायत की सूची देख सकते है। यदि आपको नई लिस्ट चेक करने में कोई समस्या आती है, या मनरेगा योजना से संबंधित प्रश्न हैं, तो आप नीचे “Comment Box” में जाकर पूछ सकते हैं।
मनरेगा जॉब कार्ड में अपना नाम देखने की जानकारी सभी के लिए बहुत जरुरी है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि इस जानकारी को Whatsapp Group and Facebook अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें। यदि आप इस योजना के बारे में नवीनतम जानकारी से अपडेट रहना चाहते हैं, तो Google पर “jobcardonline.in” सर्च करके यहाँ पर आ सकते है। धन्यवाद !